एस एस बी सीमांत मुख्यालय रानीखेत में भक्तिभाव से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा
रानीखेत – एस एस बी सीमांत मुख्यालय परिसर में निर्माण और शिल्पकला के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन तथा यंत्रों व शस्त्रों का पूजा अर्चन हुआ। इस अवसर पर मुख्यालय के समस्त वाहनों, मशीनरियों और तकनीकी उपकरणों का पूजन कर देश की समृद्धि, सुरक्षा और निर्विघ्न कार्य संचालन की कामना की गई। आरती और पूर्णाहुति के पश्चात सभी उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों के बीच प्रसाद वितरित किया गया तथा बलकर्मियों ने पूर्ण समर्पण भाव से भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाया।


ADVERTISEMENTS


एस एस बी सीमांत मुख्यालय रानीखेत में भक्तिभाव से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर रानीखेत में भाजयुमो ने रक्तदान शिविर आयोजित किया