रानीखेत में भव्य कदली वृक्ष यात्रा के साथ 137वें मां नंदा महोत्सव का आगाज़, 19 सितंबर को होगी मां की प्राण प्रतिष्ठा
रानीखेत– कदली वृक्ष शोभा यात्रा के साथ पर्यटन नगरी में 137वें मां नंदा -सुनंदा महोत्सव की शुरूआत हो गई है। आज से कदली वृक्षों से मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियां निर्माण का कार्य शुरू होगा जिनकी 19सितंबर को ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा होगी।
मंगलवार की सुबह नंदा देवी मंदिर से पूर्व में आमंत्रित किए गए कदली वृक्षों को लाने के लिए यात्रा शुरू हुई। राय इस्टेट स्थित विमल भट्ट के माधव कुंज निवास परिसर से पूजा अर्चना के बाद कदली वृक्षों को लाया गया। कदली वृक्ष पूजन पं विपिन चन्द्र पंत ने संपन्न कराया।इस दौरान महिलाओं ने भजन कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।पारम्परिक नगाड़ों निशानों और छोलिया नृत्य के साथ मां नंदा सुनंदा का जय घोष करते हुए श्रद्धालुओं ने वृक्षों की भव्य शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा पूरे बाजार होते हुए नंदा देवी मंदिर पहुंची, जहां कदली वृक्षों को स्थापित कर दिया गया।
मंगलवार शाम से कदली वृक्षों से मूर्ति निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा19सितंबर को नंदाष्टमी के दिन प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त में की जाएगी। इससे पूर्व 18सितंबर दोपहर समय चित्र कला व मेहंदी प्रतियोगिता होंगी, वहीं रात के समय स्थानीय बाल कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मचेगी। सुबह शाम आरती और अन्य कार्यक्रम होंगे।इस बार राजा आशीष साह और रानी की भूमिका भावना साह निभा रहे हैं।
कदली शोभा यात्रा में विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल, पूर्व विधायक करन माहरा, दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता दीप पांडे, जिला पंचायत सदस्य शांति उप्रेती , जिला पंचायत सदस्य हिमांशु कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत,पूर्व प्रमुख हीरा रावत, धन सिंह रावत,विमल भट्ट ,मोहन नेगी ,नंदा-सुनंदा महोत्सव समिति अध्यक्ष गौरव भट्ट, संरक्षक हरीश लाल साह, भुवन साह,विमल सती ,मुकेश साह, किरन लाल साह, अनिल वर्मा अंशुल साह, सोनू सिद्दीकी जगदीश अग्रवाल, प्रमोद कांडपाल, कमल साह,सौरभ अग्रवाल,गौरव तिवारी, दीपक पंत, मोहिल साह, पंकज साह अभिषेक कांडपाल आदि मौजूद रहे।




रानीखेत में भव्य कदली वृक्ष यात्रा के साथ 137वें मां नंदा महोत्सव का आगाज़, 19 सितंबर को होगी मां की प्राण प्रतिष्ठा
त्रिलोक आर्या बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन रानीखेत के जिलाध्यक्ष