विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में इंटर कॉलेज खिरखेत की प्रतिभा फुलार प्रथम, जीजीआईसी रानीखेत की किरन आर्या द्वितीय और रांका देवली खेत की दीक्षा तृतीय रहीं

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -रानीखेत(मिशन)इंटर कॉलेज में वर्ष 2026 की विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया विज्ञान संगोष्ठी का शीर्षक भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 संभावनाएं व चुनौतियों था।

संगोष्ठी का शुभारंभ संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत अग्रवाल के मार्गदर्शन व आशीर्वचनों के साथ किया गया। संयोजक विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक दिनेश पंत द्वारा अपने संबोधन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ब्लॉक विज्ञान सह समन्वयक डॉक्टर बलवंत सिंह नेगी व दीपक कुमार संतोष द्वारा छात्राओं को कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तार से बताई गई। चारु चन्द्र पांडे द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में 23वें मां दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर बैठक, आयोजन को भव्य बनाने का निर्णय

प्रतिभागी छात्रों द्वारा संगोष्ठी में सर्वप्रथम बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित लिखित परीक्षा दी गई। तत्पश्चात बच्चों द्वारा शीर्षक विषय पर अपना संबोधन दिया गया। संबोधन के पश्चात निर्णायक मंडल द्वारा बच्चों से प्रकरण से संबंधित प्रश्न पूछे गए।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में भव्य कदली वृक्ष यात्रा के साथ 137वें मां नंदा महोत्सव का आगाज़, 19 सितंबर को होगी मां की प्राण प्रतिष्ठा

निर्णायक मंडल में राजेंद्र प्रसाद तिवारी, श्रीमती रेनू सती व श्रीमती करिश्मा बर्ग व अभिलेखीकरण में कमलेश पंत , ललित मोहन बेलवाल और विकास उपाध्याय रहे।

संगोष्ठी में विकासखंड के लगभग 27 विद्यालयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान पर इंटर कॉलेज खिरखेत की छात्रा कुo प्रतिभा फुलार, द्वितीय स्थान पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत की छात्रा कुo किरन आर्या,और तृतीय स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज देवली खेत की छात्रा कुo दीक्षा रही। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को ब्लॉक विज्ञान समन्वयक द्वारा पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए गये।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत और चिलियानौला में श्री गणपति की निकली भव्य शोभायात्रा, श्री गणपति के जयघोष से वातावरण हुआ भक्तिमय

ADVERTISEMENTS Ad Ad