रानीखेत में पहली बार आयोजित होगी 48 घंटे की अल्ट्रा एंड्योरेंस रन “द ट्रांस लूप्स”

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत, 25 जून। रानीखेत माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब (RMOC) के अध्यक्ष सुमित गोयल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 10 से 12 जुलाई 2026 तक नरसिंह स्टेडियम, रानीखेत में “द ट्रांस लूप्स” नामक 48 घंटे की अल्ट्रा एंड्योरेंस रन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का संचालन द एंड्योरेंस कलेक्टिव (The Endurance Collective) द्वारा किया जा रहा है तथा इसमें देशभर के अनुभवी एवं नवोदित अल्ट्रा रनर्स प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 6 घंटे, 12 घंटे, 24 घंटे एवं 48 घंटे की चार श्रेणियां निर्धारित की गई हैं, जिससे विभिन्न आयु वर्ग एवं अनुभव स्तर के धावकों को अपनी क्षमता के अनुसार भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतिभागियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर स्टेडियम ट्रैक पर अधिकतम दूरी तय करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका विधायक मदन बिष्ट का पुतला, द्वाराहाट बहुद्देशीय शिविर में उनके व्यवहार से थी नाराजगी

सुमित गोयल ने बताया कि 10 जुलाई को प्रातः 8:30 बजे से बिब वितरण एवं रेस ब्रीफिंग आयोजित होगी तथा सायं 4:00 बजे प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। प्रतियोगिता लगातार 48 घंटे तक चलेगी और 12 जुलाई को निर्धारित समय पर सम्पन्न होगी।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य उत्तराखंड में एंड्योरेंस रनिंग को बढ़ावा देना, युवाओं में फिटनेस एवं साहसिक खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा रानीखेत को राष्ट्रीय स्तर पर स्पोर्ट्स एवं एडवेंचर टूरिज्म के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इस आयोजन से स्थानीय पर्यटन, होटल व्यवसाय, परिवहन एवं व्यापार को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका विधायक मदन बिष्ट का पुतला, द्वाराहाट बहुद्देशीय शिविर में उनके व्यवहार से थी नाराजगी

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के लिए चिकित्सा सहायता, हाइड्रेशन, पोषण, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाएगी, जिससे धावकों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

श्री गोयल ने देशभर के धावकों एवं खेल प्रेमियों से इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए बताया कि इच्छुक प्रतिभागी www.theec.co.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका विधायक मदन बिष्ट का पुतला, द्वाराहाट बहुद्देशीय शिविर में उनके व्यवहार से थी नाराजगी

इस अवसर पर आयोजन समिति के अन्य सदस्यों ने भी विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन रानीखेत को देश के प्रमुख अल्ट्रा रनिंग आयोजनों की सूची में एक नई पहचान दिलाएगा तथा भविष्य में इस प्रतियोगिता को वार्षिक स्वरूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. विनीता जैन, कैप्टन मनीष सिंह, देवांशु साह गंगोला, अनिल गोयल, गोविंद सिंह बिष्ट, जीवन कुवार्बी, अशोक मेहरोत्रा, सोनू सिद्दीकी सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad