रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका विधायक मदन बिष्ट का पुतला, द्वाराहाट बहुद्देशीय शिविर में उनके व्यवहार से थी नाराजगी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – बीते दिनों द्वाराहाट में आयोजित बहुद्देशीय शिविर के दौरान विधायक मदन सिंह बिष्ट द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिता और मुख्यमंत्री धामी को गाली देने का आरोप लगाते हुए नगर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां कांग्रेस विधायक का पुतला दहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

बता दें कि द्वाराहाट में आयोजित बहुद्देशीय शिविर उस वक्त सियासी अखाड़ा बन गया था जब कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट और भाजपा नेता अनिल शाही के बीच जोरदार झड़प में गई थी।भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मंचासीन‌ विधायक ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द कहे। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने आज गांधी चौक में विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहन कर आक्रोश जाहिर किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

इस अवसर पर जगदीश अग्रवाल, खजान पांडे, विनोद भार्गव, उमेश पंत,दर्शन मेहरा, सुल्तान खान, अरविंद वर्मा ,ऋषभ ,भारत भूषण ,राजेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
ADVERTISEMENTS Ad Ad