हल्द्वानी मेडिकल कालेज में 7 छात्राएं कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने से हड़कम्प

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: राजकीय मेडिकल कालेज में कल एमबीबीएस प्रथम वर्ष की 5 छात्राएं कोविड पॉज़िटिव पाई गई थी और आज फिर 2 छात्राएं कोविड पोज़िटिव पाई गई हैं,इस तरह कुल 7 छात्राएं कोविड पॉज़िटिव हुई हैं ।छात्राओं के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने से हाॅस्टल में रह रही अन्य छात्राएं दहशत में आ गईं।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

मामला सामने आने के बाद 125 छात्रों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। छात्राओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने 125 छात्रों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। छात्रों को आइसोलेट कर हॉस्टल को सेनिटाइज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

डेल्टा प्लस वेरिएंट की आशंका को देखते हुए पॉजिटिव पाई गई छात्राओं के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को हॉस्टल से बाहर ना जाने की हिदायत दी है। डेल्टा प्लस वेरिएंट को काफी खतरनाक माना जा रहा है। वैज्ञानिकों की मानें तो तीसरी लहर का कारण यही वेरिएंट हो सकता है।