गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड तथा साईं सावित्री पब्लिक स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड तथा साईं सावित्री पब्लिक स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, कविताओं, भाषणों एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग, बलिदान और साहस को याद किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं कर्तव्य परायणता के लिए अधिकारी व जवान हुए सम्मानित

इस अवसर पर हरिप्रीत सिंह तथा शिवी उप्रेती (कक्षा 8) ने स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेनानियों के योगदान तथा स्वतंत्र भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने भाषण के माध्यम से यह संदेश दिया कि देश की स्वतंत्रता हमारे वीरों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है तथा राष्ट्र की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया आज़ादी का जश्न

विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती रमा माहरा तथा प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए देश की एकता, शांति और प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय रानीखेत में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

कार्यक्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती रमा माहरा, प्रधानाचार्या सुश्री रितिका काण्डपाल, श्रीमती ममता नेगी, सुश्री राशी नेगी, चीफ़ सेक्रेटरी श्रीमती कल्पना नेगी, कोऑर्डिनेटर श्रीमती वीना नेगी, श्रीमती रेखा जोशी, श्रीमती पुष्पा बिष्ट सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad