राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ सम्पन्न

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल आयोजित तिरंगा यात्रा से हुआ। तिरंगा यात्रा महाविद्यालय परिसर से प्रारम्भ होकर हैड़ाखान मंदिर, चिलियानौला होते हुए चिलियानौला बाजार तक निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति नारों एवं राष्ट्रीय एकता के संदेशों के माध्यम से जनमानस में राष्ट्रप्रेम तथा राष्ट्रीय चेतना का संचार किया।

तिरंगा यात्रा में छात्र संघ अध्यक्ष हर्षित रौतेला, सचिव गौरव तिवारी,एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स रेंजर्स के स्वयंसेवियों तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों ने अनुशासित ढंग से राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नारों का उद्घोष करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को स्मरण किया।

यह भी पढ़ें 👉  छावनी इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

तिरंगा यात्रा के उपरांत महाविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पेश पांडे द्वारा ध्वजारोहण कर उच्च शिक्षा निदेशक का संदेश साझा किया गया।अपने संबोधन में प्राचार्य द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान एवं संघर्ष को याद करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया आज़ादी का जश्न

समारोह का कुशल संचालन डॉ. पारुल भारद्वाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ आशुतोष विक्रम सिंह , छात्रसंघ अध्यक्ष हर्षित रौतेला तथा छात्र सचिन गौरव तिवारी व अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को राष्ट्रहित, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं कर्तव्यनिष्ठा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पनघट में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा संवैधानिक आदर्शों को सुदृढ़ बनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने सभी प्रतिभागियों में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक चेतना के भाव को और अधिक सुदृढ़ किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad