सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं कर्तव्य परायणता के लिए अधिकारी व जवान हुए सम्मानित
रानीखेत– सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया । महानिरीक्षक अमित कुमार ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और ध्वजारोहण कर बल के जवानों को संबोधित किया ।
उन्होंने महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल के संदेश पढ़कर सुनाया। बल की उपलब्धियों का विवरण देते हुए बताया कि भारत-नेपाल-भूटान अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ सशस्त्र सीमा बल ने नक्सल विरोधी अभियानों, जम्मू-कश्मीर की आंतरिक सुरक्षा, चुनाव, अमरनाथ यात्रा ड्यूटी तथा राहत व बचाव कार्यों में अहम भूमिका निभाई है । आसूचना आधारित कार्रवाई में 45 मानव तस्करी के मामलों में 52 पीड़ितों को मुक्त कराया गया और 32 तस्करों को गिरफ्तार किया गया । वर्ष 2026 में अब तक रानीखेत सीमांत ने 116 मामलों में कार्रवाई करते हुए ₹54.74 लाख भारतीय मुद्रा, ₹8.09 लाख विदेशी मुद्रा और 41.87 किग्रा मादक पदार्थ जब्त कर 136 लोगों को गिरफ्तार किया । नागरिक कल्याण कार्यक्रमों के तहत सुदूर सीमावर्ती इलाकों में मानव/पशु चिकित्सा शिविर और कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों व पशुओं को लाभ पहुंचाया गया । इसके अलावा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया और उनका लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गए ।
वर्ष 2026 में सीमांत रानीखेत के अधिकारियों व जवानों को उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं कर्तव्य परायणता हेतु 18 अधिकारियों व कार्मिकों को महानिदेशक गोल्डन एवं सिल्वर डिस्क तथा 11 अधिकारियों व कार्मिकों को महानिदेशक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, सेवानिवृत्त अधिकारियों, मीडियाकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों एवं जवानों ने हर्षोउल्लास के साथ प्रतिभाग लिया ।





सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं कर्तव्य परायणता के लिए अधिकारी व जवान हुए सम्मानित
हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण से कांग्रेस भड़की, छुआछूत की मानसिकता बताते हुए किया धरना-प्रदर्शन