राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पनघट में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
रानीखेत -राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पनघट में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश चन्द्र तिवारी एवं ग्राम प्रधान श्रीमती सोनू आर्या द्वारा ध्वजारोहण किया गया।इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान श्रीमती सोनू आर्या रहीं। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य कमलेश तिवारी द्वारा ग्राम प्रधान का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि गोविन्दवल्लभ बिष्ट का भी पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान श्रीमती सोनू आर्या द्वारा सत्र 2025-26 में कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। साथ ही ग्राम प्रधान द्वारा विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।
विद्यालय द्वारा छात्र-छात्राओं को साइकिल योजना के तहत लगभग ₹28सौ पचास की एफ.डी. प्रदान की गई साथ ही कमला नेहरू पुरस्कार के तहत सत्र 2024-25 में 75%से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ₹1,000-₹1,000 की धनराशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक बालकृष्ण, दीपशिखा भानु प्रिया ,संतोष भट्ट, रितु बिष्ट, खीमानंद पांडे,कर्मचारी प्रकाश चंद्र , मीनाक्षी , कार्यकर्ता, प्रमोद कुमार प्रधान प्रतिनिधि विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुनीता, अभिभावक संघ की अध्यक्ष राधा देवी, दीपक भण्डारी , कुशल कुमार, जमुना नन्द तिवारी एवं समस्त अभिभावक उपस्थित रहे।
इसके साथ ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय पनघट एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय पनघट की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती उमा जोशी को ग्राम प्रधान श्रीमती सोनू आर्या द्वारा बच्चों की सफलता एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।



राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पनघट में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं कर्तव्य परायणता के लिए अधिकारी व जवान हुए सम्मानित