रानी झील में बना सेल्फी पाॅइंट, झील का आकर्षण बढ़ाने के प्रयास के लिए छावनी सदस्य नेगी ने कमांडेंट व सीईओ का जताया आभार

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः देश के विभिन्न शहरों के सामान ही रानीखेत में भी आई लव रानीखेत का बोर्ड लगा कर सेल्फी पॉइंट बनाया गया है। ये सेल्फी पॉइंट रानीझील में बनाया गया है। जिसके बाद इस स्थान पर आये पर्यटक इस स्थान पर सेल्फी लेते और फोटो खींचते दिखाई दे रहे हैं।

छावनी परिषद् द्वारा लगाए गए इस बोर्ड के लिए छावनी परिषद् के नामित सदस्य मोहन नेगी ने छावनी परिषद् के कमांडेंट आई एस साम्याल तथा छावनी परिषद् के अधिशाषी अधिकारी नागेश पांडेय का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में छावनी परिषद् द्वारा और भी कई ऐसे कार्यो को धरातल पर उतारा जायेगा जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा है कि गोल्फ ग्राउंड को जनता के लिए खोलने और आई लव रानीखेत सेल्फी पॉइंट बनने से पर्यटकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। नगर में इस प्रकार से छोटे छोटे सकारात्मक कार्य करने से आने वाले समय में नगर का काया कल्प हो जायेगा। जिससे और अधिक पर्यटक रानीखेत कि तरफ आकर्षित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या और पति के बीच विवाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कहा– '22 साल बाद आरोप क्यों? कानून करेगा फैसला'

उन्होंने कहा कि रानीझील को अमृत सरोवर योजना में शामिल कर धन आवंटन का आश्वासन उन्हें जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है। साथ ही अमृत सरोवर योजना में रानीझील को शामिल करने कि सहमति कमांडेंट आई एस साम्याल द्वारा दी गयी है। इस योजना के पूर्ण होने पर रानीझील नगर के एक प्रमुख आकर्षण के रूप में विकसित हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  चितई गोल्ज्यू मंदिर से चलकर रानीखेत में पहुंची उत्तराखंड न्याय यात्रा, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का दिया संदेश
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad