पहाडी़ से आया मलबे पानी का सैलाब,टैंकर व कार बही,जानें कहां हुआ आज ये हादसा
चंपावत :-टनकपुर राष्ट्रीय महामार्ग 9 में बनलेख के पास ऊपर पहाड़ी से आया मलबा और पानी एनएच में चल रहे कैंटर वाहन Uk05ca 0913 और आॅल्टो कार को बहा ले गया।हादसा आज मंगलवार दोपहर वक्त हुआ।
प्राप्त जानकारी अनुसार मलबे और पानी के तेज बहाव में दोनों वाहन नाले में समा गए। हादसे में आॅल्टो कार में सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहाड़ी से तेज बहाव में मलबे के साथ पानी आया ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे पहाड़ी में बादल फट गया हो। बहाव इतना तेज था कि जो सामने से आया उसे अपने बहाव में समेट ले गया।
ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें 👉 पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती



भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन