आम आदमी पार्टी ने रानीखेत विधानसभा में चलाया दस दिनी मुफ्त तीर्थ यात्रा पंजीकरण अभियान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एलान के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में मुफ्त तीर्थ यात्रा टिकट अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को रानीखेत में आप कार्यकर्ताओं ने मंदिर जाकर पुजारियों को यात्रा के टिकट वितरित किए थे आज भिकियासैंण में आप नेताओं ने लोगों को मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना की जानकारी दी तथा यात्रा के लिए लोगों का पंजीकरण किया।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल जोशी ने कहा कि आप की सरकार बनते ही उत्तराखंड के लोगों को मुफ्त तीर्थ दर्शन कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लोक सभा चुनाव में उत्तराखंड में सात नामांकन पत्र खारिज, किस सीट पर कितने नामांकन पत्र वैध , जानिए

बता दें कि हरिद्वार दौरे पर केजरीवाल ने मुफ्त तीर्थ यात्रा गारंटी दी थी। आप ने इस गारंटी को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा टिकट अभियान शुरू किया है।
जिसके तहत आप कार्यकर्ताओं ने आज भिकियासैंण तहसील क्षेत्र में जन सम्पर्क व नुक्कड़ सभा कर मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना की जानकारी दी तथा यात्रा हेतु लोगों का पंजीकरण किया।

यह भी पढ़ें 👉  लोक सभा चुनाव में उत्तराखंड में सात नामांकन पत्र खारिज, किस सीट पर कितने नामांकन पत्र वैध , जानिए

शुक्रवार से आरम्भ 10 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत आप कार्यकर्ता विधान सभा क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों के पंजीकरण करेंगे। आप नेता अतुल जोशी ने कहा कि आप जो वादे करती है, उसे पूरा भी करती है। सत्ता में आते हुए पार्टी उत्तराखंड के लोगों को मुफ्त तीर्थ दर्शन कराएगी।
आम आदमी पार्टी के मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना अभियान कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल जोशी, संगठन मंत्री संजीव जोशी, जिला सचिव नंदन सिंह बिष्ट , सोशलमीडिया प्रभारी प्रशांत बिष्ट, पंकज अधिकारी, नरेश चंद्र, कमल रावत, पूरन सिंह, भुवन खुल्बे सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लोक सभा चुनाव में उत्तराखंड में सात नामांकन पत्र खारिज, किस सीट पर कितने नामांकन पत्र वैध , जानिए