रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन
रानीखेत: रंगोली बारात घर में गुरुवार को नवज्योति हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास संस्थान की ओर से आयोजित हस्तशिल्प व हथकरघा प्रदर्शनी का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रमोद नैनवाल द्वारा फीता काट कर किया गया। यह प्रदर्शनी आगामी 18 अक्टूबर तक आम जनता के लिए जारी रहेगी।
उद्घाटन के पश्चात विधायक नैनवाल ने प्रदर्शनी का विस्तृत अवलोकन किया तथा विभिन्न स्टॉल संचालकों से उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों व उनकी निर्माण प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कारीगरों के हुनर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय कला, संस्कृति और परंपरा को संरक्षण प्रदान करने के साथ-साथ स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रदर्शनी में अनुभवी शिल्पकारों एवं बुनकरों द्वारा विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। आकर्षक हस्तनिर्मित वस्त्र, हथकरघा उत्पाद, गृह सज्जा (होम डेकोर) का सामान और पारंपरिक हस्तकला से जुड़ी वस्तुएं बिक्री व प्रदर्शन के लिए उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से गिरीश भगत, जगदीश अग्रवाल, ललित माहरा, उमेश पंत, महेन्द्र रावत, खजान पाण्डे, मनीष भैसोड़ा, तनुजा शाह, विदुषी शाह और मुकेश सहित कई लोग शामिल रहे।



रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित,30विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग