राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में “कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं “विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
रानीखेत -स्वर्गीय श्री जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पेश पांडे की अध्यक्षता में विभागीय परिषद का गठन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा अध्यक्ष पद पर कुमारी रितु एम.ए .3 सेम. , उपाध्यक्ष पद कु योगिता एम. ए. 1 सेम.,सचिव पद पर वैभव राज बी . ए 5th सेम.एवं संयुक्त सचिव पद पर कुमारी किरण जोशी बी. ए .3 सेम. सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। मुकेश बिष्ट, शगुन पंत, नैना परगाई, हेमा अधिकारी,पूजा निर्जला आर्या,दीपिका बिष्ट अनुमोदन एवं प्रस्तावक रहे ।
विभागीय परिषद द्वारा “कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं “विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई ।उक्त प्रतियोगिता में 10 विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागियों द्वारा कौशल विकास एवं स्वरोजगार – पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं विषय पर विचार प्रस्तुत करते हुए कहा गया कि वर्तमान समय में केवल डिग्री प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि बदलती अर्थव्यवस्था में ज्ञान के साथ कौशल का होना भी आवश्यक है । कौशल व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाता है, और उसे रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार देने वाला, बनने का अवसर भी देता है ।सिलाई -कढ़ाई हस्तशिल्प ,कृषि एवं बागवानी खाद्य प्रसंस्करण ,डिजिटल सेवाएं ,पर्यटन ,मोबाइल रिपेयरिंग , ब्यूटी एवं वैलनेस आदि अनेक क्षेत्रों में स्वरोजगार की संभावनाए प्रदेश में मौजूद हैं। विशेष रूप से उत्तराखंड जैसे राज्य में स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक कौशल को आधुनिक तकनीक से जोड़कर स्वरोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। पहाड़ी उत्पाद, जड़ी बूटियां, जैविक कृषि हस्तशिल्प, होमस्टे , और पर्यटन इसके अच्छे उदाहरण है ।
निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ . सुरेश टम्टा एवं डॉ. संतोष आर्य द्वारा प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण की समीक्षा करते हुए भाषण प्रस्तुतीकरण की कमियों को बताया गया एवं उपस्थित विद्यार्थियों को नौकरी की तलाश करने के साथ-साथ उद्यमिता और स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बने हेतु प्रेरित किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी रितु एम.ए 3सेम, द्वितीय स्थान वैभव राज बी . ए.5 सेम, तृतीय स्थान शगुन पंत बी.ए.3सेम तथा सांत्वना पुरस्कार नैना परगाई बी.ए.5सेम को प्राप्त हुआ ।
विभाग प्रभारी डॉक्टर नीलम कनवाल द्वारा कौशल विकास और रोजगार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन और आभार व्यक्त किया गया ।कार्यक्रम में शोध छात्राएं अंजलि नेगी ,ममता आर्य ,एवं कोमल आर्य द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया ।कार्यक्रम में डॉ. आशुतोष विक्रम ,डॉ. बबीता कांडपाल, डॉ.अर्चना जोशी उपस्थित रही ।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर पारुल भारद्वाज द्वारा किया गया।





रानीखेत गोविंद सिंह मेहरा अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों और कर्मचारियों की कमी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विमला रावत ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर बतायी समस्याएं