राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर:उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में 06 से 08 अक्टूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, गनियाद्योली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट खेल के दम पर टीम ने एसएससीबी (SSCB) ओवरऑल टीम ट्रॉफी में प्रथम स्थान (विजेता ट्रॉफी) प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन

​प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक (7 स्वर्ण एवं 4 रजत) अपने नाम किए।​अंडर (बालक वर्ग) में आदित्य (U-48 किग्रा) – स्वर्ण पदक रोशन (U-55 किग्रा) – स्वर्ण पदक ,भूपेंद्र (U-59 किग्रा) – स्वर्ण पदक,शिवांश (U-63 किग्रा) – स्वर्ण पदक,पी.एच. निवास (U-68 किग्रा) – स्वर्ण पदक ,समीर (U-45 किग्रा) – रजत पदक प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 (बालक वर्ग) में प्रखर (U-48 किग्रा) – स्वर्ण पदक,अरमान (U-78 किग्रा) – स्वर्ण पदक,पुनीत (U-55 किग्रा) – रजत पदक,आर्यवीर (U-59 किग्रा) – रजत पदक ,दिपेंद्र (U-68 किग्रा) – रजत पदक और रघुराज (U-51 किग्रा) – सराहनीय भागीदारी की

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित,30विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

पदक तालिका में विद्यालय ने स्वर्ण पदक: 07,रजत पदक: 04,कांस्य पदक: 00 कुल पदक: 11 प्राप्त विजेता ट्रॉफी हासिल की।खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय, प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे और शिक्षकों ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्र के खेल प्रेमियों में इस उपलब्धि से खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत गोविंद सिंह मेहरा अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों और कर्मचारियों की कमी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विमला रावत ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर बतायी समस्याएं
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad