आम आदमी पार्टी ने किया सांगठनिक विस्तार,कहा आप ही है कांग्रेस बीजेपी के कुशासन से मुक्ति का विकल्प

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः आम आदमी पार्टी विधानसभा रानीखेत के कार्यकर्ताओं की बैठक शिव मंदिर रानीखेत में संपन्न हुई।जिसमें सांगठनिक विस्तार पर जोर दिया गया। बैठक में पार्टी संगठन में दायित्व बांटे गए साथ ही कहा गया कि राज्य में भाजपा-कांग्रेस द्वारा बारी-बारी से की जा रही लूट से आम आदमी पार्टी ही मुक्ति दिला सकती है।
वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी का जनाधार निरंतर बढ़ रहा है।आम आदमी पार्टी राज्य की दो ध्रुवीय सियासत में तीसरे विकल्प के रूप में तेजी से उभरी है।आगामी चुनाव में तय है उत्तराखंड की जनता उत्तराखंड में आप की सरकार बनाकर भाजपा-काँग्रेस के झूठे वादों व 21 साल के कुशासन व भ्रष्टाचार का बदला लेगी।
बैठक की अध्यक्षता कृपाल राम आर्या व संचालन संगठन मंत्री संजीव जोशी ने किया। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई व नगर कमेटी और विधानसभा कमेटी का गठन किया गया। नगर अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेगी, नगर उपाध्यक्ष निधि विक्टर, नगर सचिव चायलिका शाह, उपसचिव गुलशन, नगर संयुक्त सचिव अनुप्रिया को नियुक्त किया गया। विधानसभा अध्यक्ष दीपक कुमार को मनोनीत किया गया। विधानसभा सचिव प्रकाश चंद्र, उपसचिव प्रदीप सौलियाल, सयुक्त सचिव मोहित व संजय कुमार को नियुक्त किया गया। महिला अध्यक्ष के पद पर श्रीमती गीता चंद्रा को नियुक्त किया गया। कहात् गया कि अन्य रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जायेगी। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल जोशी, राजेंद्र प्रसाद, भुवन राम आर्या, विनोद कुमार, रवि, नंदन सिंह मेहरा, हेमा आर्या के साथ विधानसभा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लोक सभा चुनाव में उत्तराखंड में सात नामांकन पत्र खारिज, किस सीट पर कितने नामांकन पत्र वैध , जानिए