एयर मार्शल एपी सिंह वायु सेना के उप प्रमुख के पद पर नियुक्त

ख़बर शेयर करें -

एयर मार्शल एपी सिंह पीवीएसएम एवीएसएम ने 01 फरवरी 2023 को वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (वीसीएएस) का पदभार संभाला। वीसीएएस का पदभार ग्रहण करने के अवसर पर, सबसे पहले उन्होंने उन जवानों को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। इसके बाद, उन्हें वायुसेना मुख्यालय (वायु भवन) में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र, एयर मार्शल को 21 दिसंबर 1984 को भारतीय वायुसेना के फाइटर स्ट्रीम में नियुक्त किया गया था। उन्हे फिक्स्ड और रोटरी विंग एयरक्राफ्ट की विभिन्न किस्मों पर 5000 घंटे की उड़ान का अनुभव है ।

अपने करियर के दौरान, अधिकारी ने एक ऑपरेशनल फाइटर स्क्वाड्रन और एक फ्रंटलाइन एयर बेस की कमान संभाली है। एक परीक्षण पायलट के रूप में, उन्होंने मॉस्को, रूस में मिग-29 अपग्रेड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम का नेतृत्व किया। वह हल्के लड़ाकू विमान (तेजस) के उड़ान परीक्षण की देखरेख करने वाले राष्ट्रीय उड़ान परीक्षण केंद्र में परियोजना निदेशक (उड़ान परीक्षण) भी थे। उन्होंने दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में वायु रक्षा कमांडर और पूर्वी वायु कमान में वरिष्ठ वायु स्टाफ अधिकारी के महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। अपनी वर्तमान नियुक्ति से पहले, वह मध्य वायु कमान में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना को मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट आएगा;जानिए क्या-क्या हुए बड़े फैसले

एयर मार्शल परम विशिष्ट सेवा मेडल और अति विशिष्ट सेवा मेडल के प्राप्तकर्ता हैं।

उन्होंने एयर मार्शल संदीप सिंह का स्थान लिया है, जो 39 साल से अधिक की शानदार सेवा के बाद 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या और पति के बीच विवाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कहा– '22 साल बाद आरोप क्यों? कानून करेगा फैसला'
Ad Ad Ad