दसवीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अल्मोड़ा जिले का प्रदर्शन रहा सराहनीय,जिले को मिले 11 पदक

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत– दसवीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अल्मोड़ा जिले का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा।

अल्मोड़ा जिले को 11 पदक प्राप्त हुए जिसमें 400 मीटर दौड़ में लता जोशी ब्लॉक स्याल्दे को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ निहारिका पांडे ब्लॉक ताड़ीखेत को टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक 600 मी दौड़ में मानसी मेहरा ताड़ीखेत को रजत पदक 200 मी दौड़ में कोमल भैंसियाछाना को कहां से पदक लंबी कूद व ऊंची कूद में गरिमा भिकियासैंण को कांस्य पदक गोला में लक्ष्मी रौतेला ब्लॉक हवालबाग को कांस्य पदक लंबी कूद बालक में नीरज कुमार ब्लॉक भिकियासैंण को कांस्य पदक सुलेख प्राथमिक में तृष्णा ब्लॉक ताडी़खेत को कांस्य पदक, अंताक्षरी जूनियर स्तर में ब्लॉक लमगड़ा को कांस्य पदक खो – खो बालिका जूनियर स्तर रजत पदक प्राप्त हुआ ।
सभी पदक प्राप्त खिलाड़ियों उनके अध्यापकों संबंधित ब्लॉक खेल समन्वयकों एवम राज्य स्तर प्रतियोगिता में अल्मोड़ा जिले से प्रतिभाग कर अपना सहयोग देने वाले सभी अध्यापकों को तथा जिला खेल समन्वयक यशोदा कांडपाल व प्रताप नेगी को जिला शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री बलौदी ताड़ीखेत के उपशिक्षा अधिकारी एस. एस चौहान व बेसिक व जूनियर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों सहित सभी शिक्षकों ने भी बधाई व शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad