अल्मोडा़ जिले में आज दिन में यहां अल्टो कार खाई में गिरी,चार की मौत,दो घायल

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा- आज सोमवार दोपहर के वक्त करीब ढाई बजे चायखान-बेगानिया मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बलिया गांव के पास मारुति अल्टो कार (संख्या यूके 04 जेड-5819) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।इस हादसे के बाद पूरे बलिया गांव और लमगड़ा क्षेत्र में मातम छा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

हादसे के वक्त कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही लमगड़ा थाना पुलिस, स्थानीय ग्रामीण और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे और खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले चारों मृतक ग्राम बलिया के ही रहने वाले थे। मृतकों की पहचान राजेंद्र सिंह बेलवाल (40 वर्ष), पुत्र नारायण सिंह बेलवालजगदीश सिंह (35 वर्ष), पुत्र लक्ष्मण सिंहलछम सिंह (56 वर्ष), पुत्र प्रताप सिंह, पान सिंह (50 वर्ष), पुत्र बिशन सिंह के रूप में हुई है।इसके अलावा सचिन 18व गोपाल सिंह 45घायल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

दोनों घायलों को तुरंत खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लमगड़ा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर और नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला अस्पताल अल्मोड़ा (हायर सेंटर) रेफर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad