राजनेताओं की आश्वासनों की घुट्टी पी-पी कर ऊब चुके ग्रामसभा ऐरोली के ग्रामीण पहुंचे संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय,कहा ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – ताड़ीखेत विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा ऐरोली के ग्रामीण सोमवार को एकजुट होकर सड़क सुविधा की लम्बित मांग को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर शीघ्र सड़क सुविधा देने की मांग की।साथ ही चेतावनी दी की सड़क की स्वीकृत सड़क निर्माण न होने पर 2027में विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में भाजपा युवा मोर्चा की जिला एवं मंडल टोली बैठक संपन्न

राजनेताओं की आश्वासनों की घुट्टी पीते -पीते ऊब चुके ऐरोली ग्राम सभा के ग्रामीण आज एकजुट रूप में मुख्यमंत्री से सड़क की गुहार लगाने संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि सड़क सुविधा न होने से ग्राम से मरीजों को अस्पताल लाने, बच्चों को स्कूल जाने और बुजुर्ग ग्रामीणों को शहर तक आने में बेहद परेशानी का सामना करता पड़ता है।बरसात में हालात और खराब हो जाते हैं।यह स्थिति दशकों से बनी हुई हुई। इस बार यदि विधानसभा चुनाव से पूर्व सड़क निर्माण नहीं हुआ तो समस्त ग्रामीण चुनाव का एकजुट बहिष्कार करेंगे।इस दौरान पंचायत प्रतिनिधि, व ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बहादराबाद में त्रिदिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad