..और आम आदमी पार्टी के सीएम अजय कोठियाल को मिली गार्ड की नौकरी,जानें कैसे?

ख़बर शेयर करें -

देहरादून:- नौकरी के नाम पर डोनेशन का धंधा किस तरह चल रहा है इस बात का खुलासा आज आम आदमी पार्टी ने किया।पार्टी के वरिष्ठ नेता और सीएम चेहरा कर्नल अजय कोठियाल सचिवालय में नौकरी ज्वाइन करने पहुंच गए। कर्नल कोठियाल अपने साथ लंच बाक्स लेकर भी पहुंचे थे। कर्नल अजय कोठियाल ने नौकरी के नाम पर डोनेशन का धंधा खोलने का आरोप लगाया। इस दौरान कर्नल कोठियाल ने बताया कि उन्हें महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में चंपावत में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिली है।जिसके लिए उनसे 25 हजार रुपये की डोनेशन ली गई है। सरकार की नाक के नीचे इस तरह के कृत्य हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मां दुर्गा पूजा महोत्सव गांधी चौक से निकली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा, गांधी चौक में हुई सामूहिक आरती

इस संबंध में वार्ता के लिए कर्नल सचिवालय में सचिव स्तर के अधिकारियों से बातचीत करने गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो फिर आम लोगों के साथ क्या होता होगा।आमतौर पर नेता और राजनीति दल इस तरह के हथकंडे प्रदर्शन के लिए अपनाते हैं, लेकिन यहां मामला कुछ अलग है। कर्नल अजय कोठियाल ने वास्तव में नौकरी के लिए आवेदन किया और उनको 25 हजार रुपये देकर नौकरी भी मिली गई। इसी सच्चाई को उजागर करने वो आज सचिवालय में पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  ​मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ रानीखेत, खनिया से निकली भव्य शोभायात्रा में छलका लोक रंग
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad