अनुष्का मर्तोलिया ने यूजीसी-नेट परीक्षा सामाजिक विज्ञान विषय से पास की, ग्रामवासियों ने जताई खुशी

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ-पिथौरागढ़ के तहसील मुनस्यारी के ग्राम पंचायत सुरिंग निवासी अनुष्का मर्तोलिया ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता (नेट) की परीक्षा में सामाजिक विज्ञान विषय से (जेआरएफ)उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  चितई गोल्ज्यू मंदिर से चलकर रानीखेत में पहुंची उत्तराखंड न्याय यात्रा, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का दिया संदेश


इससे पूर्व भी स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष में (नेट) परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी है। बचपन से ही मेधावी रहे अनुष्का ने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून से उत्तीर्ण की।
इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री इसी वर्ष प्राप्त किया है।
अनुष्का ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता भगत सिंह मर्तोलिया व माता ऊषा मर्तोलिया एवं गुरुजनों को दिया है।
ग्राम पंचायत सुरिंग की प्रधान ललिता मर्तोलिया, जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि अन्य बेटियों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
Ad Ad Ad