प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के संस्थापक बाबूलाल गुप्ता का निधन, रानीखेत व्यापार मंडल‌ ने गहरा शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के संस्थापक बाबूलाल गुप्ता बीते शुक्रवार को निधन हो गया । वे 83 वर्ष के थे , उनकी अंत्येष्टि शनिवार प्रातः 10 बजे मुक्ति धाम घाट राजपुरा हल्द्वानी में की गई।

प्रदेश के वरिष्ठ व्यापारी नेता के निधन पर व्यापारियों में शोक की लहर है। यहां नगर व्यापार मंडल ने शोक सभा कर वरिष्ठ व्यापारी नेता बाबूलाल गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। शोक सभा में व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत, महासचिव संदीप गोयल, उप सचिव विनीत चौरसिया, कोषाध्यक्ष भुवन पांडे, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी , पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष यतीश रौतेला आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोडा़ जनपद‌ में‌ बारिश की संभावना के चलते कल 4जुलाई को भी विद्यालयों में रहेगाअवकाश

इधर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड की जिला कार्यकारिणी ने भी बाबूलाल गुप्ता के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, महामंत्री राजेंद्र प्रसाद पाण्डे और प्रदेश संगठन मंत्री मनोज अग्रवाल ने बाबू लाल गुप्ता के निधन को व्यापारी जगत के लिए बड़ी क्षति बताया।कहा कि बाबू लाल गुप्ता ने पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रहते प्रदेश के व्यापारियों को अपने हितों के लिए लड़ना सिखाया और एकजुट किया। उन्हें व्यापारियों की सांगठनिक मजबूती और अपने सरल व्यक्तित्व के लिए हमेशा याद किया जाएगा। व्यापारी नेताओं ने‌ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।