29 अगस्त कोअल्मोडा़ में आयोजित होने वाली सेना भर्ती परीक्षा स्थगित
29 अगस्त 2021 को अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली थल सेना भर्ती की लिखित परीक्षा कोविड- 19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए स्थगित कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि थल सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के अंतर्गत 24 फरवरी 2021 से 12 मार्च 2021 तक उत्तराखंड के रानीखेत में एक सेना भर्ती रैली आयोजित की गई थी। उक्त सेना भर्ती रैली के सफल अभ्यर्थियों के लिए आगामी 29 अगस्त 2021 को अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर फिलहाल स्थगित कर दी गयी है।
लिखित परीक्षा की घोषित नयी तिथि व दिशानिर्देशों की सूचना बाद में दी जायेगी।

रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ