एस एस पी कार्यालय में तैनात होम गार्ड जवान बरसाती नाले में बहा,मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : यहां बहुद्देश्यीय भवन स्थित एसएसपी ऑफिस में तैनात होमगार्ड के जवान महेश पलडि़या की बरसाती नाले के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई ।

महेश पलड़िया भोरशा, थाना भीमताल क्षेत्र के रहने वाले हैं, जो कि कल रात करीब 8:00 बजे अपने घर की तरफ जा रहे थे, अचानक बरसात अधिक होने के चलते नाला अपने उफान पर था, वह पैदल अपने घर जा रहे थे, होमगार्ड के जवान महेश पलड़िया नाले के बहाव में नीचे की तरफ चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम का जाम बना पहाड़ की सबसे बड़ी मुसीबत, करन माहरा ने सरकार को दी चेतावनी

देर रात स्थानीय लोगों ने भी उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। लेकिन आज सुबह 9:00 बजे उनका शव नाले की तरफ मिला है, वहीं सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने जवान महेश पलड़िया के शव को पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है, महेश पलड़िया आर्थिक रूप से काफी कमजोर बताया जा रहे हैं, ऐसे में जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा इस घटना पर गहरा दुख जताया है। वहीं परिजनों को हरसंभव मदद देने के, साथ ही आपदा मत से सहायता करवाने का भी भरोसा दिलाया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्य सभा के लिए दिनेश आर्य के नाम पर लगाई मुहर, वर्तमान में राज्य सरकार में दर्जाधारी हैं दि
Ad Ad Ad