बडी़ खबरःचमोली जिले के घांघरिया में बादल फटा,हेमकुंड यात्रा रोकी गई
उत्तराखंड में मौसम का लगातार रेड अलर्ट जारी है तो वहीं देर रात से ही लगातार उत्तराखंड के पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार बारिश हो रही है. उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में लगातार तेज बारिश की सूचनाएं आ रही है ऐसे में चमोली जिले में पड़ने वाले फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब के मुख्य पड़ाव घांघरिया के समीप बादल फटने की सूचना है । हालांकि इस घटना से जान माल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन एहतियात के तौर पर हेमकुंड जाने वाले यात्रियों को फिलहाल रोका गया है।
घांघरिया हेमकुंड साहिब यात्रा और फूलों की घाटी का मुख्य पड़ाव है।चमोली प्रशासन ने ऐतिहातन के तौर पर हेमकुंड साहिब की यात्रा रोक दी है।डीआईजी एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चमोली जिले के घांघरिया से मिल रही इस ताजा सूचना के अनुसार सुरक्षा कारणों से हेमकुंड जाने वाले तकरीबन 30 से 35 यात्रियों को रोका गया है हालांकि हेमकुंड साहिब से वापस आने वाले यात्री ढूंढा के नए पुल से वापस आ सकते हैं वही इसके अलावा डीआई एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल ने बताया कि हेवी रेनफॉल को देखते हुए डाउनस्ट्रीम में लगातार नदियों का जलस्तर को भी वॉच किया जा रहा है और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ