बीरशिवा स्कूल प्रबंधन ने आंगनबाड़ी केंद्र को फर्नीचर प्रदान किया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-बीर शिवा स्कूल चौखुटिया प्रबंधन ने राजकीय प्राइमरी विद्यालय चिनौनी में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र के लिए फर्नीचर प्रदान किया।

बीर शिवा स्कूल चौखुटिया के प्रबंधक तिलक राज तलवार,एवं संस्थापक मैनेजर श्रीमती निरूपमा भट्ट तलवार एवं निरूपेंद्र तलवार ने राजकीय प्राइमरी विद्यालय चिनौनी में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को बैठने की परेशानी देखते हुए फर्नीचर प्रदान किया। आंगन बाड़ी केंद्र संचालिका शोभा देवी ने बीरशिवा प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है।इस अवसर पर बीर शिवा स्कूल चौखुटिया के प्रधानाचार्य अमृत कुमार शर्मा, समाजसेवी हेम जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान कल्याण सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत के निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष विनीत कुवार्बी के दिलचस्प करतब,फिर लगाई एनएसयूआई खेमे में छलांग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad