सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने छावनी परिषद के साथ मिलकर रानी झील में किया स्वच्छता अभियान का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -सशस्त्र सीमा बल सीमान्त मुख्यालय रानीखेत के कुशल निर्देशन में गुरुवार के दिन”स्वच्छता ही सेवा-2026″ राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत पर्यटन स्थल रानी झील, रानीखेत में एक वृहद् एवं व्यापक सफाई अभियान का सफल आयोजन किया गया ।

“स्वच्छ भारत, विकसित भारत” की मूल भावना और मुख्य थीम पर आधारित इस गरिमामयी कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के बल कार्मिकों सहित स्थानीय जिला प्रशासन, छावनी परिषद, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने अत्यंत उत्साह तथा राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ बढ़-चढ़कर सामूहिक श्रमदान किया । इस राष्ट्रव्यापी पुनीत अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल रानी झील और उसके आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों को स्वच्छ व सुंदर बनाना था, बल्कि आम जनमानस को दैनिक जीवन में स्वच्छता के महत्व के प्रति निरंतर प्रेरित करना, पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाना और सार्वजनिक स्थलों के रख-रखाव के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का बोध कराना था ।
कार्यक्रम में गोविन्द सिंह भण्डारी (कमांडेंट), अनिल कुमार जोशी (उप- कमांडेंट), छावनी परिषद के पदाधिकारी, स्कूलों के प्रधानाचार्य, स्कूली बच्चे, स्थानीय नागरिक और सशस्त्र सीमा बल के जवान शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  कुछ ही घंटों में नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष विनीत सिंह कुवार्बी ने एनएसयूआई (NSUI) में शामिल होने की खबरों का किया खंडन
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad