छावनी परिषद में आठ बार सभासद रहे भुवन चंद्र आर्या पंचतत्व में विलीन, कांग्रेस,भाजपा सहित अनेक संगठनों दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

छावनी परिषद् में लगातार आठ बार सभासद रह चुके रानीखेत नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी भुवन चंद्र आर्या का लंबी बीमारी के बाद हल्द्वानी में गुरुवार को निधन हो गया। स्व आर्या अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आज रानीखेत मुक्तिधाम में किया गया। उनके निधन पर कांग्रेस,भाजपा नेताओं सहित विभिन्न संगठनों ने गहरा शोक‌ व्यक्त किया‌ है।

उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भुवन दा कांग्रेस के मजबूत स्तंभ थे उनका जाना कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ रानीखेत के लिए भी एक सदमे की तरह है। उनका योगदान हम कभी नहीं भूल पाएंगे। कहा कि वो एक मृदुभाषी, मिलनसार इंसान थे। वो हमेशा हमारे विचारों में जीवित रहेंगे।

उनके निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, कैलाश पांडेय, उमेश भट्ट, नंदा देवी समिति अध्यक्ष हरीश लाल साह, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती, वरिष्ठ पत्रकार नंद किशोर गर्ग, भगवंत नेगी, सुकृत साह, पंकज जोशी, यतीश रौतेला, महेश आर्या, हेमंत रौतेला, आनंद रावत, विश्व विजय सिंह माहरा, कुलदीप कुमार, विजय तिवारी, दीप उपाध्याय, सोनू सिद्दकी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून सीजन की पहली बारिश ने रानीखेत चिकित्सालय के सीएम एस कार्यालय को किया पानी-पानी, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने मौके पर किया निरीक्षण (देखें वीडियो)

वहीं व्यापार मंडल से अध्यक्ष मनीष चौधरी, महासचिव संदीप गोयल, महिला उपाध्यक्ष नेहा साह माहरा, उपाध्यक्ष दीपक पंत, उपसचिव विनीत चौरसिया, कोषाध्यक्ष भुवन पांडेय आदि ने शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत:अब डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड यानी डीएसी नंबर देने पर ही मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर

इधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

रानीखेत के विधायक ड़ा प्रमोद नैनवाल , सांसद अजय टम्टा , जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट, जिला महामंत्री दीप्ति बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट, नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी , मीडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल, मोहन नेगी , दीप भगत , उमेश पंत , दर्शन बिष्ट, दर्शन महरा, नगर अध्यक्ष महिला सरिता पांडे, तनुजा साह, पुष्पा तिवाड़ी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पावस जोशी, मनीष भैसोड़ा, अश्विनी भगत ,दिनेश घुगतियाल, ललित मेहरा, हर्षवर्धन पंत, हरीश पांडे, विमला रावत,ललित भगत, विनोद भार्गव, विपिन भार्गव, दिनेश अग्रवाल, संदीप गोयल,चंदन भगत,आदि ने पू्र्व छावनी परिषद सभासद भुवन चंद्र आर्या के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।