रानीखेत में गणपति की विसर्जन शोभायात्रा भव्यता के साथ निकली, हांडी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : यहां शिव मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति गणेश मंडल की ओर से गणेश चतुर्थी के दिन स्थापित की गई गणपति जी की मूर्ति की विसर्जन शोभा यात्रा आज शुक्रवार को नगर में पूरी भव्यता के साथ निकली।

गांधी चौक में हांडी फोड़ कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।इस मौके पर सर्वप्रथम मंडल के सदस्यों द्वारा हवन-यज्ञ करने के उपरांत गणपति जी की आरती की गई और उन्हें भोग लगाया गया और भक्तों में इस प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद उनको फूलों से सजे वाहन पर विराजमान करके बैंड बाजों व ढोल की थाप पर मराठा समाज नगर के श्रद्धालुओं के साथ “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मुरति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के आमंत्रण घोष के साथ नाचते- गाते और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते नगर भर में घूमे।
शोभा यात्रा शिव मंदिर से विभिन्न बाजार होकर गांधी चौक पहुंची जहां पर हांडी फोड़ कार्यक्रम विशेष आकर्षण रहा जिसे देखने भारी भीड़ एकत्र हुई तदुपरांत गणपति जी की शोभा यात्रा विसर्जन के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  दीपक रावत बने स्व. डी.सी. पांडे स्मृति कैरम प्रतियोगिता के एकल चैम्पियन

सभी फोटो साभार रामेश्वर गोयल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad