मिशन इंटर कॉलेज के छात्र मनीष बिष्ट और राउमावि चिलियानौला के छात्र निखिल कुमार का चयन‌ राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत के छात्र मनीष बिष्ट का चयन अंडर- 19 राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हेतु हुआ है। वही राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला के कक्षा 9 के छात्र निखिल कुमार का चयन‌ अंडर -14 टीम के लिए हुआ है।

मिशन इंटर कॉलेज के छात्र मनीष बिष्ट का चयन अंडर 19राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार अग्रवाल,व शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।वहीं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला के निखिल कुमार का चयन भी अंडर 14 राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में गणपति की विसर्जन शोभायात्रा भव्यता के साथ निकली, हांडी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र

उनके कोच विद्यालय के व्यायाम अध्यापक मनमोहन देव ने बताया कि निखिल अब राज्य स्तरीय अंडर 14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे जो की 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर चमोली में आयोजित होगी, उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार त्रिपाठी ने हर्ष जताते हुए बताया कि कि निखिल एक अच्छा खिलाड़ी होने के साथ-साथ होनहार छात्र भी है वे उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं, इससे पूर्व विद्यालय के छात्र मोहम्मद अनस ने भी राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है जो कि विद्यालय के लिए गर्व की बात है. निखिल की इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश कृष्ण ,ब्लॉक खेल समन्वयक डॉक्टर शिवराज सिंह बिष्ट, राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष भोपाल चिलवाल , खेल समन्वयक स्याल्दे यशपाल बिष्ट, ग्राम प्रधान झलोरी श्रीमती ऋतु आर्य ,पूर्व प्रधान राजेश कुमार ,विद्यालय के शिक्षक बहादुर सिंह बिष्ट, मनोज कुमार राजेंद्र सिंह राणा शंभू गिरी गोस्वामी, राजीव खाती , संतोष भट्ट ,अजय चंद, शादाब ,दिगंबर बिष्ट ,दीपा आर्य ,श्रीमती गीता शर्मा, मनोज आर्या जगदीश उपाध्याय, धर्मेश बोरा, चंद राम ,चंदन मेहरा ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत छात्र संघ चुनाव : नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद घोषित हुए वैध प्रत्याशी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad