सीबीएसई द्वारा आयोजित क्षमता निर्माण कार्यशाला एपीएस रानीखेत में संपन्न
रानीखेत– केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के तत्वावधान में आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में शिक्षकों हेतु एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला (CBP) का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य विषय अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना“ रहा, जिसका उद्देश्य शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।
कार्यशाला में सीबीएसई रिसोर्स पर्सन कमलेश जोशी ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिक्षा की प्रक्रिया केवल विद्यालय की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, यह अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी की साझा जिम्मेदारी है। आज के बदलते शैक्षिक परिवेश में जब अभिभावक अपने बच्चे की मनोवैज्ञानिक और शैक्षणिक आवश्यकताओं को समझेंगे, तभी वे उसकी अधिगम प्रक्रिया में सार्थक भूमिका निभा पाएंगे।
श्री जोशी ने इस दौरान शिक्षकों को अभिभावकों के साथ प्रभावी संवाद, सकारात्मक पेरेंटिंग और बच्चों में सीखने के प्रति रुचि विकसित करने की व्यवहारिक रणनीतियों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
इस कार्यशाला में आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के अलावा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 55 शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की और अपने अनुभव साझा किए।
मंच संचालन विद्यालय की शिक्षिका निभा सिंह ने किया, साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

सीबीएसई द्वारा आयोजित क्षमता निर्माण कार्यशाला एपीएस रानीखेत में संपन्न
रानीखेत में गणपति की विसर्जन शोभायात्रा भव्यता के साथ निकली, हांडी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र