मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना में क्षेत्र के चार खिलाड़ी चयनित,खेल प्रेमियों ने जताई खुशी
रानीखेत। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना में रानीखेत क्षेत्र के चार प्रतिभावान खिलाड़ियों दीपांशु आर्या, कुणाल बिष्ट, आरती बिष्ट एवं वर्तिका बिष्ट का चयन होने पर क्षेत्रवासियों एवं खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
खेल क्षेत्र में लगातार मेहनत और लगन के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे इन खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना में चयन होना उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। खिलाड़ियों की इस सफलता से उनके परिवार, प्रशिक्षकों और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर रानीखेत का नाम गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर कोच दीपक मेहरा ने भी खुशी व्यक्त करते हुए दीपांशु आर्या, कुणाल बिष्ट, आरती बिष्ट एवं वर्तिका बिष्ट को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का योजना में चयन उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन के माध्यम से खिलाड़ी आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
कोच दीपक मेहरा ने कहा कि खिलाड़ियों की इस सफलता से अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आने वाले समय में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
क्षेत्रवासियों एवं खेल प्रेमियों ने चयनित सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना में क्षेत्र के चार खिलाड़ी चयनित,खेल प्रेमियों ने जताई खुशी
रानीखेत में गणपति की विसर्जन शोभायात्रा भव्यता के साथ निकली, हांडी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र