रानीखेत से मुंबई तक पीयूष खाती का सफर, अभिनय से बनाई अलग पहचान
नेटफ्लिक्स की ‘क्लास’ से मिली खास पहचान, ‘क्रिमिनल जस्टिस’ और हॉलीवुड फिल्म ‘एक्सट्रैक्शन’ के बाद अब ‘डोंट बी शाइ’ में भी नजर आ रहे पीयूष।
उत्तराखंड के रानीखेत में पले-बढ़े और आर्मी पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र, अभिनेत पीयूष खाती ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और अभिनय के दम पर मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। नेटफ्लिक्स की चर्चित युवा केंन्द्रित सीरीज ‘क्लास’ में धीरज कुमार की भूमिका ने उन्हें खास पहचान दिलाई। अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए पीयूष ने ओटीटी से लेकर हॉलीवुड तक अपनी प्रतिभा का परिचय दिया हैं। अब वह अपनी नई फिल्म ‘डॉट बी शाइ’ में भी नजर आ रहे हैं, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
बचपन से ही अभिनय के प्रति रुचि रखने वाले पीयूष ने थियटर के साथ-साथ संगीत, नृत्य, चित्रकला और खेल जैसी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। अलग-अलग किरदारों और कहानियों को करीब से जानने की उनकी जिज्ञासा उन्हें मुंबई ले आई। मुंबई में उन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत की और विज्ञापनों सहित विभिन्न प्रोजेक्ट्रस में काम करने का अवसर हांसिल किया।
‘क्लास’ में धीरज कुमार के किरदार से मिली लोकप्रियता
नेटफ्लिक्स की युवा-केंद्रित सीरीज ‘क्लास’ में पीयूष ने धीरज कुमार का किरदार निभाया। इस भूमिका के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी पहचान मजबूत की और युवा कलाकारों की नई पीढ़ीं में अपनी मौजूदगीं दर्ज कराई। सीरीज में उनके अभिनय को युवा दर्शकों ने बेहद पसंद किया और इसी के साथ उनके लिए नए अवसरों के द्वार खुले।
अब ‘डोंट बी शाइ’ में नजर आ रहे पीयूष
पीयूष खाती के अभिनय सफर में नई कड़ी के रूप में ‘डॉट बी शाइ’ शामिल है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं। इस फिल्म का निर्माण अभिनेत्री आलिया भट्ट और शाहीन भटूर ने किया है। यह एक युवा रिश्तों, भावनाओं और बदलते संबंधों की कहानी है, जिसमें पीयूष एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आते हैं। फिल्म के जरिए उन्हें एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों के सामने आने का अवसर मिला है।
संगीत, नृत्य में भी गहरी रुचि पीयूष अभिनय के अलावा संगीत और नृत्य में भी गहरी रूचि रखते हैं। वह नए संगीत और विभिन्न विधाओं को जानने में दिलचस्पी रखते हैं। उनका मानना है कि एक कलाकार के लिए सीखने और खुद को बेहतर बनाने की प्रक्रिया कभी खत्म नहीं होती।
पीयूष खाती का मानना है कि धैर्य, मेहनत और निरंतरता सफलता की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी हैं। वह भूमिकाओं के चयन को लेकर भी सजग रहने और अगाताय सीखते जुहने पर जोर देते हैं।
पीयूष की इस शानदार उपलब्धि पर आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी शिक्षक ब्रिजेश जोशी, हेम पंत सहित समस्त स्टाफ ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवम् उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




रानीखेत से मुंबई तक पीयूष खाती का सफर, अभिनय से बनाई अलग पहचान
मिशन इंटर कॉलेज के छात्र मनीष बिष्ट और राउमावि चिलियानौला के छात्र निखिल कुमार का चयन राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ