रानीखेत चिलियानौला नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा , कांग्रेस ने उतारे युवा चेहरे, भाजपा से मदन कुवार्बी और कांग्रेस से अरूण रावत मैदान में
रानीखेत- रानीखेत चिलियानौला नगरपालिका परिषद चुनाव में मुख्य राजनीतिक दलों द्वारा अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। दोनों ही दलों ने युवा चेहरों पर दांव लगाया है।
भाजपा ने रानीखेत चिलियानौला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए पूर्व में ग्राम प्रधान और निवर्तमान नगर पालिका नामित सदस्य रहे मदन सिंह कुवार्बी को प्रत्याशी बनाया है वहीं कांग्रेस ने युवा चेहरा मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस ने नगरपालिका के निवर्तमान सदस्य अरुण रावत को प्रत्याशी बनाया है।अरूण पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के भतीजे है। दोनों दलों ने दमदार प्रत्याशी उतार कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया है।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए