भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया बापू और शास्त्री जी‌ को नमन,सेवा पखवाड़े के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : यहां भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने‌ सेवा पखवाड़े के तहत‌ अंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान भी चलाया।

इस अवसर‌ पर हुई संक्षिप्त गोष्ठी में वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री द्वारा बताए गए सदमार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि हमें अमर शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए जिनके कारण आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं और भारत राष्ट्र अंग्रेजों की गुलामी से स्वतंत्र हो पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

तत्पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा मुजफ्फरनगर तिराहा कांड बरसी पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उपरोक्त कार्यक्रमों में पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल ,पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत ,पूर्व नगर अध्यक्ष हंसा दत्त बवाड़ी ,चंदन भगत, विनोद भार्गव ,सह मीडिया प्रभारी प्रदेश महिला मोर्चा श्रीमती विमला रावत ,नगर महामंत्री ललित मेहरा, अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रेखा पांडे, उपाध्यक्ष भावना पालीवाल, अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विपिन भार्गव ,शक्ति केंद्र संयोजक ललित मोहन भगत ,भाजपा नेता रामेश्वर गोयल, गफूर,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल और संचालन नगर महामंत्री ललित मेहरा द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad