रानीखेत में भाजपा की बैठक में 25दिसम्बर को अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन भव्यता से मनाने और मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम बूथ स्तर पर करने का निर्णय

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : यहां भारतीय जनता पार्टी की बैठक में आगामी 25दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन कार्यक्रम के साथ मनाने और बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात दृश्य श्रवण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

यहां शिव मंदिर परिसर रानीखेत में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती लीला बिष्ट एवं जिला प्रभारी आशीष गुप्ता, सह प्रभारी शिव सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में आयोजित हुई बैठक में रानीखेत में 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष श्रीमती लीला बिष्ट, प्रभारी आशीष गुप्ता, सह प्रभारी शिव सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल ,वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन नेगी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया तदोपरांत पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण से अतिथियों का स्वागत किया गया।नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल द्वारा अपने संबोधन में अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष श्रीमती लीला बिष्ट, प्रभारी आशीष गुप्ता द्वारा अपने संबोधन में 25 दिसम्बर के प्रस्तावित कार्यक्रम के संदर्भ में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि उपरोक्त कार्यक्रम बूथ स्तर पर होना है। जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति से अवगत कराते हुए संगठन की मजबूती का आह्वान किया। संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद भार्गव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश भगत, मंडल अध्यक्ष ताडी़खेत आनंद बुधानी ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट, पूर्व जिला महामंत्री दर्शन बिष्ट, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो रोहित शर्मा, प्रमोद रावत, नीरज तिवारी ,पूर्व नगर अध्यक्ष हंसा दत्त बवाड़ी ,नगर महामंत्री ललित मेहरा ,हर्षवर्धन पंत, कवि भंडारी, मनीष चौधरी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, सोनू फर्त्याल,भुवन जोशी ,अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रेखा पांडे ,युवा मोर्चा के प्रकाश कुवार्बी आदि उपस्थित थे।