भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट 14मार्च को आएंगे रानीखेत, बहुद्देशीय सभागार में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
रानीखेत: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट बतौर अध्यक्ष पहली बार रानीखेत
पहुंच रहे हैं ।उनकी स्वागत की तैयारी के लिए पार्टी कार्यकर्ता जोर-शोर से जुटे हुए हैं।
भाजपा रानीखेत नगर मंडल के मीडिया प्रभारी रामेश्वर प्रसाद गोयल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट 14मार्च मंगलवार को रानीखेत आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष यहां रानीखेत स्थित छावनी बहुद्देशीय सभागार में रानीखेत,सल्ट और द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। रानीखेत जिले के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने प्रदेश मुखिया के जबरदस्त खैरमक़दम की तैयारियों में जुटे हैं।

रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ