रानीखेत में भाजपा पर्यवेक्षकों ने पदाधिकारियों के बीच वोटिंग कराकर प्रत्याशी को लेकर ली मन की थाह

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : भाजपा के पर्यवेक्षक ने आज पार्टी प्रत्याशी को लेकर रानीखेत विधान सभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों का मन टटोला तथा पार्टी में यहां से टिकट के दावेदारोंको लेकर वोटिंग कराई। कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मन की थाह लेने के बाद पर्यवेक्षक प्रत्याशियों का पैनल पैनल तैयार करेंगे। प्रत्याशियों के पैनल की सूची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भेजी जाएगी। प्रदेश नेतृत्व प्रत्याशियों के पैनल की सूची केन्द्रीय नेतृत्व को भेजेगा। इसके बाद केन्द्रीय पार्लियामेंट्री कमेटी प्रत्याशी का नाम फाइनल करेगी।
यहां शिव मंदिर सभागार में आज पार्टी पर्यवेक्षक हयात सिंह मेहरा व गणेश ठकुराली ने पार्टी के स्थानीय निवासी प्रदेश पदाधिकारी,पूर्व प्रदेश पदाधिकारी ,मंडल इकाइयों के पदाधिकारियों ,प्रदेश,जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारियों , विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ,नगर पालिका व छावनी परिषद सभासदों के साथ बैठक कर रानीखेत विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी को लेकर मन टटोलने की कोशिश की और इस बावत वोटिंग कराई।
इससे पूर्व उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर पार्टी में अनुशासन,सैद्धांतिक प्रतिबद्धता का पाठ पढ़ाते हुए पूरी एकजुटता के साथ मजबूती से चुनाव लड़ने और भाजपा के 60 के पार सीटों के लक्ष्य को लेकर तैयारी करने का आह्वान किया। बैठक के बाद अब प्रत्याशियों के पैनल की सूची बनाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भेजी जाएगी। आज बैठक में इस सीट से टिकट के दावेदार भी संख्याबल लेकर पहुंचे थे ,लेकिन बैठक में मंडल से लेकर प्रदेश तक के स्थानीय निवासी पदाधिकारी ही अनुमन्य थे।

यह भी पढ़ें 👉  भतरौंजखान- भिकियासैंण मार्ग में दर्दनाक हादसा,बाइक सवार युवक की मौत,एक घायल
फोटोज. रामेश्वर गोयल