व्यापार मंडल चुनावः प्रत्याशियों को चुनाव समिति ने बतायी आदर्श आचार संहिता,बैठक में मौजूद रहे प्रत्याशी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः नगर व्यापार मंडल चुनाव में आज चुनाव समिति और प्रत्याशियों के बीच एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चुनाव समिति द्वारा चुनावों की रुपरेखा और प्रस्तावित व्यापार मंडल हेतु आदर्श कार्यकारिणी की रूपरेखा सामने रखी गयी। चुनाव समिति के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व में व्यापार मंडलो के विभिन्न अनुभवों को युवा पीढ़ी के साथ साझा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना में क्षेत्र के चार खिलाड़ी चयनित,खेल प्रेमियों ने जताई खुशी

चुनाव समिति द्वारा प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी गयी। प्रत्याशियों को बैनर पोस्टर को सरकारी संपत्ति पर ना लगाने, चुनावी रैली न निकालने तथा प्रशासन द्वारा जारी कोविड गाइड लाइन का पालन करने के लिए कहा गया। इसके साथ ही प्रत्याशियों की शंकाओं का निवारण करने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन इंटर कॉलेज के छात्र मनीष बिष्ट और राउमावि चिलियानौला के छात्र निखिल कुमार का चयन‌ राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ

चुनाव समिति द्वारा सभी प्रत्याशियों से निवेदन किया गया की चुनाव के दौरान हुयी किसी बात को भविष्य के लिए ना ले जा कर उसे खेल भावना के रूप में लेकर भविष्य में एक मजबूत व्यापार मंडल के लिए प्रयास किये जाए। ताकि रानीखेत नगर की समस्याओ का मजबूती के साथ निदान हो सके और एक आदर्श व्यापार मंडल हमारे सामने आये।

यह भी पढ़ें 👉  सीबीएसई द्वारा आयोजित क्षमता निर्माण कार्यशाला एपीएस रानीखेत में संपन्न

बैठक में लगभग सभी प्रत्याशियों के अलावा चुनाव समिति के मोहन नेगी, डॉ गिरीश वैला, अगस्त लाल साह, उमेश भट्ट, जगदीश अग्रवाल, प्रताप सिंह महरा, कामरान कुरैशी, गोपाल नाथ गोस्वामी, कुलदीप कुमार मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad