देहरादून के मालदेवता में डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग धराशायी,आफत की बारिश अपने रौद्र रूप में, (देखें वीडियो)

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-उत्तराखंड में आफत की बारिश अपना रौद्र रूप दिखा रही है। देहरादून में भी बारिश के कारण तबाही का मंजर देखने में आया है। यहां मालदेवता में फिर से बारिश ने अपना असर दिखाया और दून डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग देखते ही देखते जमींदोज हो गई। इतना ही नहीं,कॉलेज की पार्किंग में खड़ी कारें पानी में डूब गई।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

ध्यातव्य है कि देहरादून के मालदेवता को पिछले साल भी आपदा का दंश झेलना पड़ा था। इस बार भी मालदेवता में तबाही मची है। दून डिफेंस कॉलेज के पास के नाले में आए तूफान के चलते कॉलेज की बिल्डिंग भर भराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि दून डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग का एक किस्सा नाली के ऊपर बना हुआ था। उधर मालदेवता के अन्य हिस्सों में भी हालत खराब है जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त बताया जा रहा है। वही देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में भी भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। कई जगह कॉलोनी में जल भराव के चलते पानी लोगों के घरों तक पहुंच चुका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
Ad Ad