प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल‌ की जिला इकाई की बैठक में उठी व्यापारिक व क्षेत्रीय समस्याएं, व्यापारियों की एकजुटता पर बल

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत। यहाँ प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की जिला इकाई की बैठक में विभिन्न व्यापारिक समस्याओं तथा भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में आगे भी एकजुटता से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रकाश मिश्रा, जिला प्रभारी किशन गुरूरानी, ऋषि ममगई, जिलाध्यक्ष मोहन नेगी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसके पश्चात ईश वन्दना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विवेकानन्द विद्या मन्दिर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं को व्यापार मंडल की ओर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा द्वारा व्यापारिक एकता पर बल दिया गया। उन्होनें कहा कि प्रदेश स्तर पर संगठन में 2 लाख से अधिक व्यापारी जुड़े हुए हैं। ऐसे में व्यापारियों की समस्याओं को यदि सरकार द्वारा अनदेखा किया गया तो प्रदेश स्तर पर एक बड़ा आन्दोलन किया जायेगा। उन्हानें आॅनलाईन व्यापार में कम्पनियों द्वारा होलसेल डीलरों तथा आॅनलाइन विक्रेताओं को अलग अलग रेट में माल दिये जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि महंगा माल मिलने के कारण आम व्यापारी आॅनलाइन कम्पनियों का सामना नहीं कर पा रहा है। व्यापारियों का बीमा, विभिन्न आपदाओं और सरकारी नीतियों के कारण व्यापारियों को होने वाली क्षति पर मुआवजा दिये जाने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास भयानक भूस्खलन (देखें वीडियो)

जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने प्रदेश पदाधिकारियों के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा। तथा रानीखेत क्षेत्र के व्यापार को उठाने के लिए प्रदेश संगठन से रानीखेत को जिला एवं नगर पालिका घोषित करवाने हेतु मुख्यमंत्री पर दबाव बनाने की मांग की। उन्होनें कहा कि अंग्रेजों के समय से रानीखेत को रेल लाइन से रामनगर तक जोड़ने की प्रक्रिया चल रही थी, जिसे अब तुरन्त धरातल में उतारने की जरूरत है ताकि इस पूरे क्षेत्र में विकास हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत निवासी व जीबी पंत कृषि विवि की छात्रा रितिका फ्रांस में चुनी गई वॉलेंटियर

कार्यक्रम में गढ़वाल मण्डल के प्रभारी सुरेश बिष्ट, रानीखेत जिला प्रभारी किशन गुरूरानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष रानीखेत मनीष चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष चिलियानौला कमलेश बोरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंवाली हेम पाण्डेय, नगर उपाध्यक्ष नेहा माहरा, जगदीश अग्रवाल सहित कई लोगों ने व्यापारिक हितों को लेकर अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेन्द्र पाण्डे द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास भयानक भूस्खलन (देखें वीडियो)

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी कामरान कुरैशी,हबीब भाई, भुवन पपनैं, अगस्त लाल साह, उमेश पाठक, आनन्द अग्रवाल, विमल भट्ट, ललित मेहरा, मदन कुवार्बी भुवन मेहरा, हर्ष पन्त, नगर उपाध्यक्ष दीपक पन्त, कोषाध्यक्ष भुवन पाण्डे, सीमा जसवाल, उमेश भट्ट, अफजल, नईम खान, दीप भगत, सन्दीप गोयल, बसन्त पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, रामेश्वर गोयल, सोनू सिद्दीकी, भगवन्त नेगी, मनोज कुमार, शकील अहमद, उप सचिव विनीत चौरसिया, अशोक पन्त, कमल कुमार आदि अनेक व्यापारी मौजूद थे।