छावनी परिषद रानीखेत ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ‌ मनाया रक्षा संपदा दिवस समारोह

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – छावनी परिषद रानीखेत ने रक्षा सम्पदा दिवस समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया।इस अवसर पर छावनी परिषद के विद्यालयों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर के कमांडेंट छावनी परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव विशिष्ट सेवा मेडल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन

दीवान सिंह सभागार में आयोजित रक्षा संपदा दिवस समारोह में छावनी विद्यालय के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किए गए। विद्यार्थियों को हिन्दी लेखन , सुलेख एव कविता प्रतियोगिताओँ के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।हिन्दी दिवस/ पखवाड़े के दौरान हिन्दी छावनी कार्यालय हुई निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे राजेन्द्र पन्त, राजस्व अधीक्षक ,द्वितीय स्थान पर रहे मो० अकील अहमद, कम्प्यूटर प्रोग्रामर और तृतीय स्थान पर रहे चन्द्रभानु राणा कनिष्ठ लिपिक को भी पुरस्कृत किया गया।मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर. संजय यादव ने सभी को रक्षा संपदा दिवस की शुभकामनाएं दीं ।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में 14 दिवसीय शास्त्रीय संगीत शिविर का भव्य समापन, प्रशिक्षार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर राहुल आनंद IAS , संयुक्त मजिस्ट्रेट नामित सदस्य मोहन नेगी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad