छावनी परिषद ने किया योग दिवस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन, योग के महत्व को बताया गया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के मक़सद से रक्षा मंत्रालय एवं रक्षा संपदा महानिदेशालय के तत्वावधान में छावनी परिषद रानीखेत की ओर से आज योग दिवस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यहां आज छावनी परिषद के बहुउद्देशीय सभागार कैम्पस में प्रातः सात बजे से दो बजे तक आयोजित पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक अजय रस्तोगी ने उपस्थित जनों को योग का प्रशिक्षण दिया और योग के जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में छावनी परिषद के मुख्य अधिकारी अधिकारी नागेश कुमार पांडेय, व कर्मचारियों सहित नागरिकों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के एरोड़ गांव के दो खिलाड़ियों का नॉर्थ ज़ोन हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन
योगाभ्यास कराते योग प्रशिक्षक अजय रस्तोगी
Ad Ad