कैलाश बिष्ट के भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, गांधी चौक पर मिष्ठान वितरण कर मनाई खुशी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: यहां कैलाश बिष्ट के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने खुशी व्यक्त करते हुए गांधी चौक में मिष्ठान वितरण किया और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

बता दें कि कैलाश बिष्ट युवा मोर्चा में काफी सक्रिय रहे है और इससे पूर्व भी विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी के साथ अपना दायित्व निभा चुके हैं। उनकी योग्यता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। वक्ताओं ने कहा कि कैलाश बिष्ट अपनी नेतृत्व क्षमता से संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  छावनी बहिष्कार व नगर पालिका में शामिल करने की मांग पर धरना-प्रदर्शन 16 वें दिन भी जारी, सोमवार को होगी भावी रणनीति पर चर्चा

कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री प्रेम शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन नेगी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गिरीश भगत , वरिष्ठ भाजपा नेत्री विमला रावत, जिला मंत्री अशोक पंत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह रावत , राजेंद्र जसवाल, चंदन भगत, विपिन भार्गव, जगदीश अग्रवाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हेमंत अधिकारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड व हिमाचल के सोलह‌ जन संगठनों के‌ प्रतिनिधियों की दो दिवसीय कार्यशाला, घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को क़ानूनी संरक्षण का लाभ दिलाने पर‌ बल

इधर, कैलाश बिष्ट ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, विधायक महेश जीना, , राज्य मंत्री रेखा आर्य ,प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र की भाजपा सरकार में देश की लोकतांत्रिक संस्थाएं- व्यवस्थाएं खतरे में, पत्रकार वार्ता में बोले कांग्रेस नेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *