रानीखेत में आकर्षक ताजियों के साथ निकला चेहल्लुम का जुलूस, कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को किया गया याद

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -कर्बला के शहीदों और विशेष रूप से इमाम हुसैन की शहादत के 40 दिन पूरे होने पर बुधवार को शहर में चेहल्लुम (अरबईन) का जुलूस निकाला गया। लोअर खड़ी बाजार चौराहे से शुरू हुआ यह जुलूस गांधी चौक,सदर बाजार होते हुए इमामबाड़ा पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस में अलग-अलग मुहल्लों के ताज़िए शामिल हुए। आकर्षक ताजियों को आयोजन समिति ने पुरस्कृत भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  जर्जर भवन में संचालित आंगनबाड़ी व विद्यालय, बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने‌ प्रशासन से लगाई गुहार

चेहल्लुम, जिसे अरबी में अरबईन भी कहा जाता है, शोक और श्रद्धांजलि का पर्व माना जाता है। इस अवसर पर रानीखेत में भी लोगों ने मातम किया, नौहे पढ़े और इमाम हुसैन और उनके साथ शहीद हुए साथियों की कुर्बानी को याद किया। जुलूस के दौरान पूरे रास्ते अनुशासन बनाए रखा गया और श्रद्धालु शांतिपूर्वक आगे बढ़ते रहे। जुलूस में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर शिरकत की और अमन, इंसाफ और मानवता का संदेश दिया। इस दौरान कर्बला के शहीदों के प्रसंगों का उल्लेख भी ध्वनि माध्यम से किया गया। जुलूस में कुरेशियान मुहल्ला, खडी़ बाजार,लालकुर्ती आदि मुहल्लों के युवकों द्वारा तैयार आकर्षक ताज़िए शामिल रहे जिन्हें आयोजन समिति ने प्रतियोगात्मक रूप से पुरस्कृत किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के शिष्टमंडल ने एसएसपी से की भेंट, विभिन्न जनसमस्याओं से कराया अवगत

ADVERTISEMENTS Ad Ad