स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाओं के अभाव से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भतरौजखान में स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

ख़बर शेयर करें -

भतरौजखान (रानीखेत) – विधानसभा क्षेत्र रानीखेत में बदहाल शिक्षा व्यवस्था और विगत दो दिन पूर्व स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में हुई गणेश गिरी की मृत्यु से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया।

इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक करगेती ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जहां रानीखेत विधायक स्वास्थ्य और शिक्षा के उच्च कोटि होने के बड़े बड़े होर्डिंग लगाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं वहीं सरकारी विद्यालयों में न प्रधानाचार्य हैं न अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं। अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं, आपातकाल में ड्यूटी वाले डॉक्टर या स्टाफ हॉस्पिटल में नहीं मिलते वहीं कई नवजात शिशु जान गंवा चुके हैं।
पूर्व प्रधान गणेश गिरी की मौत पर दुख जताते हुए वक्ताओं ने उन्हें मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। नुक्कड़ सभा में सुरेश असवाल ने कहा कि क्षेत्र में एक भी विद्यालय ऐसा नहीं जहां स्थाई प्रधानाचार्य हो। लेक्चरर बच्चों को पढ़ाना छोड़कर प्रधानाचार्य के कार्यों में व्यस्त हैं।मुकुल पंत ने कहा विगत दिनों रेबीज के टीके तक भतरौंजखान अस्पताल में उपलब्ध नहीं थे इस कारण उन्हें टीके के लिए रामनगर जाना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के शिष्टमंडल ने एसएसपी से की भेंट, विभिन्न जनसमस्याओं से कराया अवगत

इस‌ दौरान कांग्रेस चौनलिया न्याय पंचायत अध्यक्ष अशोक कठायत, पूर्व प्रधान सुरेश असवाल,बूथ अध्य्क्ष कांग्रेस खजान चंद्र पंत , ललित गड़ाकोटी, चौनलिया यूथ न्याय पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत,कुबेर किरौला,चंदन किरौला,
मुकुल पंत, मनोज पंत, संजय गड़ाकोटी, कुंदन सिंह नेगी आदि ने उत्तराखंड सरकार,शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का पुतला दहन कर नारेबाजी की और आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें 👉  पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ताड़ीखेत में 'नवोदय स्थापना दिवस' का भव्य आयोजन
ADVERTISEMENTS Ad Ad