चिल्ड्रंस एकेडमी सौनी के बच्चों ने हिंदी दिवस पर निकाली जन जागरूकता रैली
रानीखेत -चिल्ड्रंस एकडमी सौनी में आज हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
बच्चों ने हिंदी को लेकर सौनी बाजार में जन जागरूकता रैली निकाली। बच्चे घर से बनाकर लाए स्लोगन पट लिए थे। विद्यालय में स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें अपराजिता रावत, द्वितीय वंशिका उपाध्याय,मानवी आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा विद्यालय के बच्चों व शिक्षिकाओं ने कविता वाचन किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती गीता पवार सहित शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।



ADVERTISEMENTS


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए
हरेला पर्व पर रानीखेत न्यायालय परिसर में वृक्ष पौधों का रोपण कर दिया हरियाली का संदेश