नगर निगम सफाई नायक के साथ सफाई कर्मियों की मारपीट मामले में महिलाओं सहित दस नामजद,मारपीट का वीडियो वायरल
हल्द्वानी-:आज दोपहर सफाई कर्मचारियों के एक गुट द्वारा नगर निगम के सफाई नायक की पिटाई किए जाने के मामले में सफाई नायक द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने महिलाओं 10नाजद सहित कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस भोटिया पडा़व चौकी में कई लोगों से पूछताछ भी कर रही है।
नगर निगम में हुई मारपीट का मामला आज शनिवार दोपहर का है जब सफाई कर्मियों ने नगर निगम के सफाई नायक के साथ डंडे ,चप्पलों के साथ मारपीट की ।इसका एख वीडियो भी वायरल हुआ है ।बताते चलें कि इन दिनों नगर निगम सफाई कर्मचारियों का एक संगठन हड़ताल पर है जबकि दूसरा इसके विरोध में ,इसी बीच आज यह मारपीट की घटना सामने आई है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए